4 रियर कैमरे वाले सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 की पहली सेल आज, मिलेंगे ये ऑफर्स

सैमसंग ने पिछले सप्ताह ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A9 (2018) लांच किया है। आज यानि 28 नवंबर को सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 की पहली सेल है और इस फोन को सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर, एयरटेल स्टोर, अमेजॉन, पेटीएम मॉल और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें 4 रियर कैमरे दिए गए हैं और यही इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है। इसके अलावा इस फोन में 6.3 इंच की बड़ी और इनफिनिटी डिस्प्ले दी गई है। बता दें कि सैमसंग ने गैलेक्सी ए9 2018 को पिछले महीने मलेशिया के कुआलालंपुर में लांच किया था। कैमरे को लेकर कंपनी का दावा है कि जूम करके क्लिक की गई फोटो भी बिलकुल साफ आएगी।

Samsung Galaxy A9 (2018) की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 6 जीबी व 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 512 जीबी तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। फोन की बॉडी ग्लास और मेटल की है।

सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 का कैमरा
सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 में 4 रियर कैमरे हैं जिनमें एक 24 मेगापिक्सल का मुख्य लेंस है जिसका अपर्चर f/1.7 है। दूसरा लेंस 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो है जिसमें 2x ऑप्टिकल जूम मिलता है। तीसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का है जो बैकग्राउंड को धुंधला करता है। चारों कैमरे एक ही लाइन में ऊपर से नीचे की ओर हैं। वहीं फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है।