Oppo A3s के 3GB रैम वेरियंट की कीमत में हुई कटौती, मिलेगा डुअल रियर कैमरा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 27 Nov 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
Oppo A3s 3GB RAM Variant Price Cut in India
Oppo A3s

    ओप्पो के नए स्मार्टफोन Oppo A3s की कीमत में भारत में कटौती हुई है, हालांकि इस फोन के 3 जीबी रैम वेरियंट की कीमत में ही कटौती हुई है। ओप्पो ए3एस के 3 जीबी रैम वेरियंट को भारत में इसी साल अगस्त में 12,990 रुपये में लांच किया गया था। वहीं इसका 2 जीबी रैम वेरियंट जुलाई में लांच हुआ था।

    कटौती के बाद Oppo A3s के 3 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 11,990 रुपये हो गई है। फोन की कीमत की कटौती की जानकारी मुंबई के मशहूर महेश टेलीकॉम ने दी है। वहीं फ्लिपकार्ट पर इस फोन का 3 जीबी रैम वेरियंट 10,990 रुपये में बिक रहा है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः रिलांयस जियो फ्री में दे रहा है 10GB डाटा, ऐसे चेक करें आपको मिला या नहीं

    ओप्पो ए3एस की स्पेसिफिकेशन

    फोन में 6.2 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए 506 जीपीयू, 2GB/3GB रैम और 16GB/32GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरे के साथ एआई ब्यूटी मोड मिलेगा। फोन में फेस अनलॉक भी मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो यूसबी पोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें