फिल्म 2.0 की टिकट पर मिल रहा 255 रुपये तक सस्ता, यहां से करें बुकिंग

सुपरस्टार रजनीकांत, जिनके नाम मात्र से ही फिल्में सुपरहिट हो जाती हैं। रजनीकांत और अक्षय कुमार की नई फिल्म 2.0 रिलीज के लिए तैयार है, वहीं रिलीज से पहले ही फिल्म की कमाई 370 करोड़ तक पहुंच गई है और फिल्म की कुल लागत 500 करोड़ रुपये है। दावा किया जा रहा है कि भारत में बनने वाली यह फिल्म अबतक की सबसे महंगी फिल्म है। फिल्म 2.0 30 नवंबर को रिलीज हो रही है और फिल्म के टिकट की भी बुकिंग पहले से ही रही है। ऐसे में आप भी सोच रहे होंगे कि यदि कहीं से फिल्म 2.0 का टिकट सस्ता मिल जाता तो काम बन जाता है तो आपकी इसी जरूरत को हम इस रिपोर्ट में पूरा करेंगे और बताएंगे कि आप फिल्म 2.0 पर 255 रुपये तक का डिस्काउंट कैसे पा सकते हैं।

यदि आप 2.0 फिल्म का टिकट अमेजॉन, पेटीएम और ICICI बैंक के जरिए करते हैं तो आपको 150 रुपये से लेकर 255 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। आइए जानते हैं कि कहां कितना डिस्काउंट मिल रहा है।

यदि आप बुकमायशो से टिकट बुक करते हैं और अमेजॉन पे से पेमेंट करते हैं तो आपको 255 रुपये या 150 रुपये कैशबैक के रूप में मिल सकते हैं।