Samsung Galaxy A32 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, डॉल्बी ऑडियो से है लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 03 Mar 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy A32 launched in India With Quad Rear Cameras 90Hz Display Price and Specifications
Samsung Galaxy A32 - फोटो : amarujala

    सैमसंग इंडिया ने अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A32 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy A32 सैमसंग की गैलेक्सी ए सीरीज का नया फोन है। Galaxy A32 में 90Hz की डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। गैलेक्सी ए32 को इससे पहले ग्लोबल मार्केट रूस और ब्रिटेन में 4G और 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया गया है, हालांकि सैमसंग इंडिया ने इस फोन में 5जी कनेक्टिविटी नहीं दी है।

    Samsung Galaxy A32
    Samsung Galaxy A32 - फोटो : amarujala

    Samsung Galaxy A32 की कीमत

    Samsung Galaxy A32 की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। यह फोन एक ही वेरियंट में मिलेगा। फोन को ऑसम ब्लैक, ऑसम व्हाइट, ऑसम ब्लू और ऑसम वॉयलेट कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री आज यानी तीन मार्च से सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर, रिटेल स्टोर और तमाम ई-कॉमर्स साइट से शुरू हो गई है। फोन के साथ HDFC बैंक के कार्ड पर 2,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।

    Samsung Galaxy A32
    Samsung Galaxy A32 - फोटो : amarujala

    Samsung Galaxy A32 4G की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy A32 4G में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू नॉच डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें