Samsung के इस नए स्मार्टफोन पर मिल रही 2,000 रुपये की छूट

सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A31 पर नए ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर के बाद हाल ही में लॉन्च हुआ Galaxy A31 पहले के मुकाबले सस्ता हो गया है। नए ऑफर के साथ फोन को 2,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है।

सैमसंग के नए ऑफर के तहत Galaxy A31 पर 1,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है जिसके बाद फोन की इफेक्टिव प्राइस 20,999 रुपये हो गई है। वहीं यदि आप ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से ईएमआई पर इस फोन को खरीदते हैं तो अतिरिक्त 1,000 रुपये की छूट मिलेगी। फोन की वास्तविक कीमत 21,999 रुपये है।

Samsung Galaxy A31 की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड 10 आधारित वन यूआई है। फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले सुपर एमोलेड है। इसमें मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।