खुशखबर: सैमसंग का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन मिल रहा 10,000 रुपये सस्ता

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग और शाओमी की टक्कर जगजाहिर है। किसी तिमाही में सैमसंग नंबर वन बन जाता है, तो कभी शाओमी। यदि आपको भी सैमसंग के स्मार्टफोन पसंद हैं, खासकर फ्लैगशिप तो यह खबर आपके लिए है। सैमसंग Samsung Galaxy S21+ के लिए कंपनी ने शानदार ऑफर के एलान किया है। Samsung Galaxy S21+ को अब 10,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। बता दें कि Samsung Galaxy S21 सीरीज की लॉन्चिंग इसी साल जनवरी में हुई थी। गैलेक्सी S21 सीरीज के तहत तीन नए स्मार्टफोन की लॉन्चिंग हुई थी जिनमें Galaxy S21 Galaxy 21 Plus और Galaxy S21 Ultra शामिल हैं। सैमसंग के Galaxy S21, Galaxy S21+ और Galaxy S21 Ultra में कंपनी का नया प्रोसेसर Exynos 2100 दिया गया है, हालांकि कुछ बाजार में फोन को स्नैपड्रैगन 855 के साथ भी बेचा जा रहा है। आइए जानते हैं फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में....

इस फोन के साथ Samsung Galaxy S21+ के 128 जीबी मॉडल की इफेक्टिव प्राइस 71,999 रुपये और 256 जीबी मॉडल की इफेक्टिव प्राइस 75,999 रुपये हो गई है। बता दें कि 128 जीबी मॉडल को भारत में 81,999 रुपये और 256 जीबी मॉडल को 85,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। Galaxy S21 सीरीज के फोन को खरीदने वाले ग्राहकों Galaxy Buds Pro मात्र 990 रुपये में मिलेगा, जबकि इसकी कीमत 15,990 रुपये है।

Samsung Galaxy S21+ की स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy S21+ में भी एंड्रॉयड 11 आधारित One UI है। इसके अलावा फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का सपोर्ट है और रिफ्रेश रेट 120Hz है जिसे 48Hz पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में Exynos 2100 प्रोसेसर, 8 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।
- Samsung Galaxy M21 प्राइम एडिशन जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, सपोर्ट पेज हुआ लाइव
- लॉन्चिंग से पहले OnePlus Nord CE 5G की कीमत हुई लीक, डिजाइन भी आई सामने
- Apple WWDC 2021 आज, ऐसे देखें लाइव इवेंट, इन प्रोडक्ट पर रहेगी दुनिया की नजर
- सोशल मीडिया पर शिकंजा: टेक कंपनियों पर करों के भुगतान को लेकर जी-7 देशों में अहम समझौता