50 करोड़ लोगों को स्मार्टफोन देने की तैयारी में जियो, सस्ते मोबाइल के लिए इस कंपनी से हो रही बात

जियो की लांचिंग के साथ ही भारतीय टेलीकॉम बाजार में तहलका मचाने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर से बाजार में धमाल मचाने वाले हैं। मुकेश अंबानी के निशाने पर इस बार भारत का स्मार्टफोन बाजार है। रिलायंस जियो ने पिछले साल दुनिया का पहला 4जी फीचर लांच किया था और वह भी 1,500 रुपये की कीमत पर, वहीं अब कंपनी भारत के 50 करोड़ लोगों को स्मार्टफोन देने की तैयारी में है। आइए जानते हैं विस्तार से।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिलायंस जियो जल्द ही सस्ता स्मार्टफोन लांच करने वाली है। फोन की कीमत 2,000 रुपये से कम हो सकती है और इसके साथ कंपनी कई सारे फ्री ऑफर्स भी दे सकती है। सस्ते स्मार्टफोन के लिए जियो अमेरिकी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Flex से बातचीत कर रही है।

इकॉनोमिक्स टाइम की रिपोर्ट के मुताबिक जियो 10 करोड़ स्मार्टफोन के लिए फ्लेक्स से बात कर रही है। बता दें कि फ्लेक्स नाम की अमेरिकी कंपनी ऑर्डर के बाद ही स्मार्टफोन तैयार करती है।