Redmi Smart TV: 32,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर रेडमी स्मार्ट टीवी लॉन्च, मिलेगा एंड्रॉयड 10

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 17 Mar 2021 01:07 PM IST
Redmi Smart TV X Series launched in India With Android TV 10 at starting Pric of Rs 32999
Redmi Smart TV - फोटो : amarujala

    शाओमी ने अपने सब-ब्रांड रेडमी के तहत रेडमी के पहले स्मार्ट टीवी Redmi Smart TV X सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। Redmi Smart TV X को तीन वेरियंट में लॉन्च किया गया है जिनमें 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच शामिल हैं। रेडमी के इन सभी टीवी में 4K HDR LED स्क्रीन है। इसके अलावा सभी में एंड्रॉयड 10 के साथ HDR और डॉल्बी विजन का सपोर्ट दिया गया है। Redmi Smart TV X सीरीज में पैचवॉल यूआई भी दिया गया है।

    Redmi Smart TV
    Redmi Smart TV - फोटो : amarujala

    Redmi Smart TV X सीरीज की कीमत

    रेडमी ने अपनी इस टीवी सीरीज के साथ मौजूदा बाजार का खास ख्याल रखा है। Redmi Smart TV X सीरीज के 50 इंच वाले वेरियंट यानी X50 की कीमत 32,999 रुपये, X55 की कीमत 38,999 रुपये और आखिरी वेरियंट 65 इंच X65 की कीमत 57,999 रुपये है। सभी टीवी के फीचर्स एक ही हैं। Redmi Smart TV X सीरीज के टीवी की बिक्री 25 मार्च से अमेजन, शाओमी के स्टोर और एमआई होम से होगी। रेडमी स्मार्ट टीवी का मुकाबला अन्य ब्रांड के साथ-साथ अपने ब्रांड एमआई टीवी से भी है।

    Redmi Smart TV
    Redmi Smart TV - फोटो : amarujala

    Redmi Smart TV X सीरीज की स्पेसिफिकेशन

    Redmi Smart TV X सीरीज के सभी मॉडल में डॉल्बी विजन और HDR10+ का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें रियमली फ्लो और विविद पिक्चर इंजन दिया गया है ताकि लोगों को बेहतर पिक्चर क्वॉलिटी मिल सके। सॉउंड फॉर्मेट के रूप में टीवी के साथ डॉल्बी ऑडियो, डॉल्बी एटमॉस, eARC और DTS वर्चुअल का सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें