Redmi Pad: रेडमी का सबसे सस्ता टैबलेट लॉन्च, 2K डिस्प्ले के साथ मिलेगी लंबी बैटरी लाइफ, जानें अन्य फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 04 Oct 2022 01:37 PM IST
Redmi Pad launched in india With 2k Display MediaTek Helio G99 SoC 8000mAh Battery Details specifications pri
Redmi Pad - फोटो : अमर उजाला

    रेडमी इंडिया ने अपने सबसे सस्ते टैबलेट Redmi Pad को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट में 10.61 इंच की 2K रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलती है, जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है। टैब में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर और 6 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। चलिए जानते हैं इस टैब के अन्य फीचर्स के बारे में...

    Redmi Pad
    Redmi Pad - फोटो : अमर उजाला

    Redmi Pad की कीमत

    रेडमी पैड को तीन स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है। टैबलेट के 3 जीबी के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है। वहीं 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है। टैब को 5 अक्तूबर से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, Mi Homes और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। कंपनी बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर 10 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दे रही है।

    ये भी पढ़ें: आप भी फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं iPhone का एक लाख वाला फीचर, यह है तरीका

    Redmi Pad
    Redmi Pad - फोटो : अमर उजाला

    Redmi Pad की स्पेसिफिकेशन

    Redmi Pad में 10.61 इंच का 2K डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 2,000x1,200 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। टैब की डिस्प्ले के साथ 10-बिट कलर और 400 निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट है। टैब में 6nm MediaTek Helio G99 प्रोसेसर और 6 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि टैबलेट को गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है और इसमें अच्छा गेमिंग परफॉर्मेंस मिलेगा। Redmi Pad में एंड्रॉयड 12 आधारित MIUI 13 मिलता है।

    ये भी पढ़ें: IMC 2022: सस्ते 5G फोन का सपना होगा पूरा, Airtel लॉन्च करेगा 7,000 रुपये में 5G फोन