Redmi के इस बजट स्मार्टफोन को खरीदने आज फिर है मौका

यदि आप भी किसी बजट स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको शाओमी के बजट स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे। Redmi 9 Prime शाओमी के उन स्मार्टफोन से में एक है जिनमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और कीमत बजट में हो। Redmi 9 Prime की आज यानी 24 अगस्त को फिर से खरीदने का मौका है। Redmi 9 Prime की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया और शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट से होगी।

Redmi 9 Prime की स्पेसिफिकेशन
शाओमी के रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। साथ ही इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की इंटरनल स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Redmi 9 Prime का कैमरा
यूजर्स को रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
- मणिपुर: नौवीं के छात्र ने बनाया कोरोना के दिशानिर्देशों पर आधारित गेम, नाम रखा कोरोबोई
- कमरे के साइज के बेड से लेकर दुनिया की सबसे अनोखी कार तक, मिलिए इन 5 अनोखे गैजेट्स से
- 2021 में बंद हो रहे माइक्रोसॉफ्ट इंटरनेट एक्सप्लोरर की जानिए कुछ खास बातें
- Facebook पर नहीं मिले ज्यादा लाइक्स तो 19 साल की लड़की ने दे दी जान