मणिपुर: नौवीं के छात्र ने बनाया कोरोना के दिशानिर्देशों पर आधारित गेम, नाम रखा कोरोबोई

Jeet Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJeet Kumar
Mon, 24 Aug 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
manipur student baldeep ningthoujam created a online game based on Corona guidelines
Baldeep Ningthoujam - फोटो : ani

    मणिपुर के एक नौवीं कक्षा के छात्र बलदीप निंगथौजम ने कोरोना महामारी के बीच एक गेम बनाया है जिसका नाम कोरोबोई रखा है। इस गेम की खास बात है कि ये कोरोना के दिशानिर्देशों पर आधारित गेम है जो सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

    बलदीप ने बताया कि मैं एक इथिकल हैकर बनना चाहता हूं और आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस के बारें में ज्यादा जानना चाहता हूं। साथ ही आगे बताया कि मेरे चाचा जी ने मुझे कोविड पर खेल बनाने का सुझाव दिया था।

    विज्ञापन

    आगे बताया कि मैंने यूट्यूब से देखा और तीन चार सप्ताह समझने की कोशिश की, पिछले हफ्ते ही गेम पूरा हुआ है और एक दिन पहले ही इसे लांच किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें