15 अक्टूबर को लॉन्च होगा Realme X2 Pro, मिलेगा 64MP का कैमरा

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी जल्द ही अपने फ्लैगशिप Realme X2 Pro को लॉन्च करने वाली है। Realme X2 Pro की लॉन्चिंग 15 अक्टूबर को होगी। इसकी जानकारी रियलमी के यूरोपियन ट्विटर हैंडल से मिली है। वहीं Realme X2 Pro के कुछ फीचर्स चीन में लीक हुए हैं।
ये भी पढ़ेंः मोबाइल पर वीडियो गेम खेलते हुए लग गई नींद, सुबह बिस्तर पर मिली लाश
Realme X2 Pro की स्पेसिफिकेशन
Realme यूरोप के इवेंट पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक रियलमी एक्स2 प्रो में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर मिलेगा। साथ ही इस फोन में चार रियर कैमरा यानी क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा।
ये भी पढ़ेंः SMS भेजकर लॉक करें अपना आधार नंबर, कोई नहीं कर पाएगा गलत इस्तेमाल
चार कैमरे में से एक कैमरा अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, दूसरा लेंस टेलीफोटो लेंस है और तीसरा लेंस डेफ्थ है। इस फोन में 20x हाईब्रिड जूम मिलेगा। साथ ही इसमें 90hz की डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में 50 वॉट की चार्जिंग मिलेगी। फोन में 4000एमएएच की बड़ी बैटरी मिलेगी।