Redmi 11 Prime 5g vs Poco M4 Pro 5G: 15 हजार की कीमत में कौन सा 5जी फोन है बेस्ट?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 16 Sep 2022 12:14 PM IST
विज्ञापन
Redmi 11 Prime Vs Poco M4 Pro 5g Smartphones Under 15000 Which Is Best Know Price Features Specs In Hindi
Redmi 11 Prime 5g vs Poco M4 Pro 5G - फोटो : अमर उजाला

    रेडमी इंडिया ने हाल ही में अपनी प्राइम सीरीज के पहले 5जी फोन Redmi 11 Prime 5G (रिव्यू) को लॉन्च किया है। Redmi 11 Prime 5G के साथ 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Redmi 11 Prime 5G को लेकर रेडमी ने कहा है कि यह देशभर के सभी 22 सर्किल में 5जी सपोर्ट करेगा। Redmi 11 Prime 5G का मुकाबला Poco M4 Pro 5G के साथ है। Poco M4 Pro 5G (रिव्यू) की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये और Redmi 11 Prime 5G की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। Poco M4 Pro 5G भी एंट्री लेवल 5जी स्मार्टफोन है। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि इन दोनों फोन में से आपके लिए बेस्ट कौन-सा होगा?

    Redmi 11 Prime 5g vs Poco M4 Pro 5G:
    Redmi 11 Prime 5g vs Poco M4 Pro 5G: - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Redmi 11 Prime 5g vs Poco M4 Pro 5G: फीचर्स

    Poco M4 Pro 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 13 मिलता है। फोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डॉट नॉच डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन मेंमीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर, 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। फोन के साथ 8 जीबी डायनेमिक रैम की सुविधा भी मिलती है।Redmi 11 Prime 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित MIUI 13 मिलता है। इसमें 6.58 इंच की फुलएचडी प्लस IPS डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसमें गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन भी दी गई है। फोन में 7nm ऑक्टाकोरMediaTek Dimensity 700 प्रोसेसरऔर ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 का सपोर्ट मिलता है। फोन में 6 जीबी रैम के साथ 128GB की UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।

    प्रोसेसर के मामले में पोको का फोन और सॉफ्टवेयर के मामले में रेडमी का फोन बाजी मारता है।

    Redmi 11 Prime 5g vs Poco M4 Pro 5G:
    Redmi 11 Prime 5g vs Poco M4 Pro 5G: - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Redmi 11 Prime 5g vs Poco M4 Pro 5G: कैमरा

    Redmi 11 Prime 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/1.8 अपर्चर के साथ आता है और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल f/2.4 अपर्चर के साथ मिलता है। फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है।Poco M4 Pro 5G में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    कैमरे के मामले में पोको का फोन रेडमी से आगे है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें