Redmi 11 Prime 5G Review: बजट में एक अच्छा 5G स्मार्टफोन
Redmi 11 Prime 5G एक एंट्री लेवल 5जी स्मार्टफोन है और फ्यूचर रेडी फोन है। Redmi 11 Prime 5G के 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये और 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है।

विस्तार
रेडमी इंडिया ने हाल ही में भारतीय बाजार में Redmi 11 Prime 5G को पेश किया है। Redmi 11 Prime 5G और Poco M5 एक ही जैसे फोन हैं। फर्क इतना है कि एक में 5जी का सपोर्ट है और दूसरे में नहीं। Redmi 11 Prime 5G एक एंट्री लेवल 5जी स्मार्टफोन है और फ्यूचर रेडी फोन है। Redmi 11 Prime 5G के 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये और 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है। Redmi 11 Prime 5G के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है। आइए 5 प्वाइंट रिव्यू में जानते हैं कि कैसा है यह फोन?
Redmi 11 Prime 5G Review: डिजाइन

सबसे पहले डिजाइन की बात करें तो Redmi 11 Prime को टेक्सचर बैक पैनल के साथ पेश किया गया है जिसे कंपनी ने ग्रूव नाम दिया है। रेडमी इलेवन प्राइम के बैक पैनल टेक्चर के साथ आता है जिसकी वजह से फोन हाथ से स्लिप नहीं करता है, हालांकि इस डिजाइन के साथ आने वाला यह पहला फोन नहीं है। इसकी बॉडी प्लास्टिक की है और कुल वजन 200 ग्राम है। रियर पैनल पर दो कैमरे हैं।

इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है यानी फिंगरप्रिंट सेंसर पावर बटन में है। नीचे की ओर टाईप-सी पोर्ट और सिंगल स्पीकर ग्रिल है। राइट में सिम कार्ड ट्रे है। फोन को तीन कलर थंडर ब्लैक, क्रोम सिल्वर और मियूडो ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा।

फोन के साथ बॉक्स में एडाप्टर, केबल और सिम कार्ड इजेक्टर मिलेगा। ओवरऑल इस सेगमेंट में Redmi 11 Prime 5G को एक अच्छी डिजाइन वाला फोन कहा जाएगा। फोन को वॉटरप्रूफ के लिए IP52 की रेटिंग मिली है।
Redmi 11 Prime 5G Review: डिस्प्ले

जहां तक डिस्प्ले की बात है तो रेडमी 11 प्राइम में 6.58 इंच की FHD प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है और इस पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। रिफ्रेश रेट को आप मैनेज भी कर सकते हैं। डिस्प्ले के साथ डार्क मोड और रिडिंग मोड भी मिलता है। Redmi 11 Prime 5G की डिस्प्ले अच्छी है और आपको वीडियो देखने में परेशानी नहीं होगी। यदि आप हेवी गेमर्स हैं तो कम रिफ्रेश रेट होने के कारण हाई-ग्राफिक्स पर गेम खेलने में दिक्कत हो सकती है। सोशल मीडिया और YouTube के साथ Netflix के वीडियो देखने में दिक्कत नहीं होगी, लेकिन एचडीआर की कमी खलेगी। डिस्प्ले की ब्राइटनेस महज 400 निट्स है तो आपको सीधी धूप में परेशानी हो सकती है।