Poco M4 Pro 5G Review: बजट में एक आकर्षक और स्टाइलिश स्मार्टफोन
Poco M4 Pro में मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसरदिया गया है। इसके अलावा इसमें 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है। Poco M4 Pro अपनी कैटेगरी में एक यूनिक डिजाइन वाला फोन है।

विस्तार
Poco M4 Pro 5G को कुछ दिन पहले ही भारतीय बाजार में पेश किया गया है। Poco M4 Pro में 5G कनेक्टिविटी है और इसमें 6.6 इंच की एमोलेड डिस्प्लेहै जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। Poco M4 Pro में मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है। Poco M4 Pro अपनी कैटेगरी में एक यूनिक डिजाइन वाला फोन है। Poco M4 Pro 5G के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है। Poco M4 Pro 5G का मुकाबला Vivo T1 5G, Realme Narzo 30 Pro, Oppo A74 5G, और Lava Agni 5G जैसे स्मार्टफोन से है। आइए Poco M4 Pro का रिव्यू पढ़ते हैं।

Poco M4 Pro 5GReview: डिजाइन
फोन के फ्रंट में ग्लास है और बैक पैनल मैटे फिनिश के साथ प्लास्टिक का है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। रियर पैनल पर काफी एरिया को कवर किया गया है जिसमें कैमरा और फ्लैश लाइट दी गई है। फोन का वजन 195 ग्राम है। यह फोन कूल ब्लू, पोको येल्लो और पावर ब्लैक कलर में उपलब्ध है। हाथ में लेने पर फोन थोड़ा चौड़ा लगता है। इसकी चौड़ाई 75.78mm है। फोन की डिजाइन अच्छी और आकर्षक है लेकिन एक हाथ से इस्तेमाल करने लायक नहीं है।

फ्रंट में पंचहोल कटआउट है। डिस्प्ले के साथ बेजल बहुत ही कम मिलता है। ओवरऑल डिजाइन और लुक के लिहाज से Poco M4 Pro 5G एक यूनिक फोन है। यदि आप इस फोन को इस्तेमाल कर रहे हैं तो लोग आपको नोटिस जरूर करेंगे। फोन में नीचे की ओर स्पीकर और हेडफोन जैक दिया गया है।


Poco M4 Pro 5G Review: डिस्प्ले
फोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डॉट नॉच डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले के साथ DCI-P3 वाइड कलर गोमट का भी सपोर्ट है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 450 निट्स और रिफ्रेश रेट 90Hz है।

डिस्प्ले का कलर बढ़िया और वाइब्रेंट है। टच स्मूथ और स्क्रॉलिंग लैगफ्री है। ब्राइटनेस कम होने के कारण कड़ी धूप में थोड़ी परेशानी होती है। वीडियो देखने या गेमिंग के लिए डिस्प्ले को लेकर कोई समस्या नहीं है।