Realme C3 का नए वेरिएंट ट्रिपल रियर कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ होगा लॉन्च!

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 19 Feb 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
Realme C3 new varient may launch with triple camera setup and fingerprint sensor know expected price
realme c3 - फोटो : realme

    रियलमी (Realme) ने कुछ दिनों पहले C सीरीज के बजट स्मार्टफोन सी3 (Realme C3) को भारत में लॉन्च किया था। लेकिन अब कंपनी इस फोन के अपग्रेडेड वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस जानकारी का खुलासा एक मीडिया रिपोर्ट से हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को रियलमी सी3 के अपग्रेडेड वर्जन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने अब तक रियलमी सी3 के लेटेस्ट वर्जन की जानकारी साझा नहीं की है।

    realme c3
    realme c3 - फोटो : amar ujala

    रियलमी सी3 के अपग्रेडेड वर्जन की संभावित जानकारी

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इस फोन में 12 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर देगी। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौजूदा रियलमी सी3 स्मार्टफोन में केवल दो ही कैमरे दिए गए हैं।

    realme c3
    realme c3 - फोटो : realme

    Realme C3 की कीमत

    कंपनी ने इस फोन को दो रैम वेरिएंट के साथ बाजार में पेश किया है, जिसमें एक 3 जीबी रैम +32 जीबी स्टोरेज और दूसरा 4 जीबी रैम +64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट शामिल है। कंपनी ने पहले वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये और दूसरे वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये रखी है। दूसरी तरफ ऑफर्स की बात करें तो जियो ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी करने पर 349 रुपये के प्लान का बेनेफिट दे रहा है। इसके अलावा ग्राहकों को इस फोन पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें