Realme Band को खरीदने का आज फिर है मौका, जानें कीमत और फीचर्स

रियलमी का पहला फिटनेस ट्रैकर Realme Band आज यानी 12 मार्च को एक बार फिर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। रियलमी बैंड की यह तीसरी सेल है जो कि रियमली की वेबसाइट और अमेजन इंडिया से दोपहर 12 बजे होगी। Realme Band की पहली सेल लॉन्चिंग के दिन यानी 5 मार्च को हुई थी। रियलमी बैंड आपको तीन कलर वेरियंट में मिलेगा जिनमें ब्लैक, येल्लो और ग्रीन कलर शामिल हैं।

Realme Band की कीमत और ऑफर्स
Realme Band की कीमत 1,499 रुपये है। इसके साथ अमेजन की ओर से ऑफर भी मिल रहा है जिसके तहत अमेजन पे से पेमेंट करने पर 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

Realme Band की स्पेसिफिकेशन
रियलमी बैंड का सीधा मुकाबला शाओमी एमआई बैंड 4 से है। Realme Band में आपको रियल टाइम हर्ट रेट मॉनिटर मिलेगा। इसके अलावा इसमें 0.96 इंच यानी 2.4cm की कलर TFT डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले को रियलमी लिंक एप के जरिए पोट्रेट और होरिजॉन्टल भी किया जा सकेगा। बैंड में ब्राइटनेस के लिए 5 लेवल हैं।