Realme 7 और Realme C11 की फ्लैश सेल आज, शुरुआती कीमत 7,499 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 19 Sep 2020 10:32 AM IST
Realme 7 and Realme C11 Sale in India Today via Flipkart and Realme.com price Specifications
Realme C11 - फोटो : amarujala

    रियलमी के दो नए स्मार्टफोन Realme C11 और Realme 7 को आज यानी 19 सितंबर को एक बार फिर से खरीदने का मौका है। इनमें से Realme C11 की बिक्री दोपहर दो बजे और Realme 7 की बिक्री 12 बजे फ्लिपकार्ट और Realme.com से होगी। Realme C11 की खासियतों की बात करें तो इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी है। वहीं Realme 7 में क्वॉड कैमरा सेटअप केसाथ मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर दिया गया है।

    Realme C11
    Realme C11 - फोटो : Realme

    Realme C11 और Realme 7 की कीमत

    Realme 7 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। यह फोन मिस्ट ब्लू और मिस्ट व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा। Realme C11 की कीमत 7,499 रुपये है। यह फोन आपको सिर्फ एक ही वेरियंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। फोन को रीच ग्रीन और रीच ग्रे कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है।

    realme c11
    realme c11 - फोटो : amarujala

    Realme C11 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI मिलेगा। फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। Realme C11 स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है।

    और पढ़ें...