48MP कैमरे वाले इस बजट फोन को खरीदने का आज है मौका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Aug 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
Realme 6i Sale Today via Flipkart and Realme website price in India and Specifications
Realme 6i - फोटो : amarujala

    रियलमी के बजट स्मार्टफोन Realme 6i को आज यानी 13 अगस्त को फिर से खरीदने का मौका है। Realme 6i की बिक्री अभी भी फ्लैश सेल के तहत ही हो रही है। Realme 6i को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। इस फोन में दमदार गेमिंग प्रोसेसर मीडियाटेक G90T है। इशके अलावा इसमें 4300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

    48MP कैमरे वाले इस बजट फोन को खरीदने का आज है मौका

    Realme 6i की कीमत

    इस फोन की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी, वहीं 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है। यह फोन इक्लिप्स ब्लैक और लुनार व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा।

    Realme 6i
    Realme 6i - फोटो : amarujala

    Realme 6i की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित रियलमी UI मिलेगा। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। इसमें मीडियाटेक हीलियो G90T प्रोसेसर दिया गया है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा इसमें 6 जीबी तक रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें