5 इंच एचडी स्क्रीन के साथ रीच ऑप्यूलेंट लॉन्च, कीमत 3,599 रुपये
विज्ञापन

अगर आप बेहद कम बजट में बड़ी स्क्रीन का एंड्रॉयड फोन तलाश रहे हैं तो रीच ऑप्यूलेंट (Reach Opulent) आपके लिए मौजूद वक्त में सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। भारतीय कंपनी रीच मोबाइल ने बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन ऑप्यूलेंट 3,599 रुपये में लॉन्च किया है। यह शॉपक्लूज डॉट कॉम पर उपलब्ध है।

खास बात रीच ऑप्यूलेंट 5 इंच एचडी डिस्प्ले के साथ है जो इस कीमत में सबसे अहम खासियत है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित है। ऑप्यूलेंट डुअल-सिम सपोर्ट के साथ है।

यह 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए फोन की मैमोरी 32 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन