Poco M3 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहली सेल में बिके 150000 स्मार्टफोन

पोको इंडिया ने नए साल की शुरुआत धमाकेदार की है। Poco M3 को फरवरी के पहले सप्ताह में भारत में लॉन्च किया गया था और 9 फरवरी को Poco M3 की पहली सेल थी। पहली सेल में Poco M3 के 1,50,000 यूनिट्स बिके हैं। इसकी पुष्टि कंपनी ने खुद की है। Poco M3 की अगली सेल 16 फरवरी को होने वाली है जिसके लिए 30 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन किए हैं। POCO M3 को भारतीय बाजार में बड़ी डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 6000एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। POCO M3 स्मार्टफोन को ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो कि कम कीमत में अच्छे कैमरे के साथ अधिक रैम और स्टोरेज वाले फोन की तलाश कर रहे हैं।

Poco M3 की भारत में कीमत
Poco M3 की भारत में शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। इस कीमत में 6GB रैम के साथ 64GB की स्टोरेज मिलेगी, वहीं 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है। यदि आप आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं या ईएमआई पर फोन खरीदते हैं तो दोनों मॉडल पर आपको 1,000 रुपये की छूट मिलेगी। पोको एम3 कूल ब्लू, पोको येल्लो और पावर ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन को आज फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकेगा।

Poco M3 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64/128 जीबी तक की स्टोरेज है।
- 7000 रुपये की रेंज में सबसे भरोसेमंद ब्रांड बना itel, दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे सैमसंग-शाओमी
- Nokia 5.4, Nokia 3.4 स्मार्टफोन भारत में हुए लॉन्च, शुरुआती कीमत 11,999 रुपये
- Realme X7 Pro 5G की पहली सेल आज, इसमें है 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
- सोशल मीडिया तक ही रहता है भारत में चीन विरोध, स्मार्टफोन बाजार में 5% बढ़ी चाइनीज हिस्सेदारी