5 कैमरे और 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ Oppo Reno 5K, मिलेगी 256 जीबी तक की स्टोरेज

ओप्पो ने अपने नए 5जी स्मार्टफोन Oppo Reno 5K को घरेलू बाजार में लॉन्च कर दिया है। Oppo Reno सीरीज का यह नया स्मार्टफोन है। Oppo Reno 5K को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर, पंचहोल डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। बता दें कि Oppo Reno 5 5G को स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है।

Oppo Reno 5K की कीमत
Oppo Reno 5K की कीमत के बारे में कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन एक लीक रिपोर्ट के मुताबिक Oppo Reno 5K के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,899 चीनी युआन यानी करीब 32,500 रुपये है। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,199 चीनी युआन यानी करीब 35,900 रुपये है। चीन में इस फोन की बिक्री 6 मार्च से होगी। फोन को नेमली ग्रीन ब्रीज, मिडनाइट ब्लैक और स्टेरी ड्रीम कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है।

Oppo Reno 5K की स्पेसिफिकेशन
Oppo Reno 5K में एंड्रॉयड 11 के साथ ColorOS 11.1 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस ओएलईडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रे 90Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ एग्रेनो 619 GPU ग्राफिक्स, 12 जीबी तक LPDDR4x रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।