Oppo Reno 3 Pro की पहली सेल आज, मिलेंगे शानदार ऑफर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 06 Mar 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
Oppo Reno 3 Pro First Sale Today Know About Price Offers And Specifications
oppo reno 3 pro - फोटो : amar ujala

    ओप्पो (Oppo) के लेटेस्ट स्मार्टफोन रेनो 3 प्रो (Oppo Reno 3 Pro) के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की पहली सेल ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। ग्राहकों को इस सेल में रेनो 3 प्रो की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट मिलेंगे। इसके अलावा इस फोन को एक्सचेंज और नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा। आपको बता दें कि कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही इस फोन को भारतीय बाजार में उतारा था। तो आइए जानते हैं ओप्पो रेनो 3 प्रो की कीमत और ऑफर्स के बारे में...

    Oppo Reno 3 Pro
    Oppo Reno 3 Pro - फोटो : amar ujala

    Oppo Reno 3 Pro की कीमत

    ओप्पो ने इस फोन को 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा है। कंपनी ने पहले वेरिएंट की कीमत 29,990 रुपये और दूसरे वेरिएंट की कीमत 32,990 रुपये रखी है। वहीं, दोनों स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है।

    ऑफर्स की बात करें तो जियो अपने ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी करने पर डाटा बेनेफिट देगी। इसके अलावा एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी करने पर 10 फीसदी का कैशबैक ऑफर मिलेगा। वहीं, दूसरी तरफ ओप्पो के 1,000 लकी ग्राहकों को Enco बड्स मुफ्त में दिए जाएंगे।

    oppo reno 3 pro
    oppo reno 3 pro - फोटो : amar ujala

    Oppo Reno 3 Pro की स्पेसिफिकेशन

    ओप्पो ने इस फोन में 6.7 इंच का सुपर ई3 एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। साथ ही यह फोन डुअल पंचहोल के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हीलियो पी95 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलर ओएस 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें