OnePlus Nord CE 3 Lite vs Realme 10 Pro: फीचर्स तो एक ही जैसे हैं फिर भी कौन है बेस्ट 5G स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 08 Apr 2023 01:26 PM IST
विज्ञापन
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G vs Realme 10 Pro 5G Best 5G Smartphone under Rs 20000
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G vs Realme 10 Pro 5G - फोटो : अमर उजाला

    वनप्लस ने हाल ही में OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को भारत में लॉन्च किया है। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G कंपनी का एक किफायती 5जी स्मार्टफोन है जिसकी कीमत 20 हजार रुपये से कम है। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G का मुकाबला Realme 10 Pro 5G से है जिसे कुछ दिन पहले ही पेश किया गया है। दोनों फोन के फीचर्स काफी हद तक एक जैसे हैं। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि 20 हजार रुपये की रेंज में बेस्ट 5जी फोन कौन सा है?

    OnePlus Nord CE 3 Lite
    OnePlus Nord CE 3 Lite - फोटो : OnePlus

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G vs Realme 10 Pro 5G: कीमत

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है। OnePlus Nord CE 3 Lite को पेस्टल लाइम और क्रोमेटिक ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।रियलमी 10 प्रो 5जी के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 18,999 और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,999 है। फोन को डार्क मैटर, हाइपरस्पेस और नेबूला ग्रीन में खरीदा जा सकेगा।

    Realme 10 Pro review
    Realme 10 Pro review - फोटो : अमर उजाला

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G vs Realme 10 Pro 5G: स्पेसिफिकेशन

    फोन में 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 1,800 x 2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिस्प्ले के साथ 680 निट्स की ब्राइटनेस और 240Hz का टच सेंपलिंग रेट मिलता है। डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास का सपोर्ट दिया गया है। इसमें Snapdragon 695 5G प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट है। रैम को वर्चुअली 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित OxygenOS 13 मिलता है।रियलमी 10 प्रो 5जी के साथ एंड्रॉयड 13 आधारित रियलमी यूआई 4.0 मिलता है। फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडीएमोलेडडिस्प्ले दिया गया है, जो (2400 ×1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक स्टोरेज मिलता है। Realme 10 Pro 5G के साथ रैम को 16 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें