Google बंद करने जा रहा है अपना यह स्मार्ट होम प्रोडक्ट, टाइमलाइन आई सामने
इन दोनों डिवाइस को कभी भी पुराने नेस्ट एप से नए Google Home एप पर माइग्रेट नहीं किया गया। वैसे गूगल ने कहा है कि जो लोग अभी भी Dropcam का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें फ्री में Nest Cam रिप्लेसमेंट के तौर पर दिया जाएगा।

विस्तार
स्मार्ट होम का मार्केट कभी काफी तेजी से बढ़ रहा था लेकिन अब थोड़ा ठंडा पड़ गया है। अब तमाम कंपनियों ने स्मार्ट होम से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। इसी लिस्ट में अब गूगल का भी नाम शामिल हो गया है। गूगल ने अब अपने दो साल से पुराने सिक्योरिटी सिस्टम को बंद करने की घोषणा की है।
Google ने कहा है कि 8 अप्रैल 2024 से वह अपने दो सिक्योरिटी डिवाइस को सपोर्ट देना बंद करेगा। इसमें पहली डिवाइस Dropcam है जिसे 2012 में लॉन्च किया गया था और दूसरी डिवाइस Google Nest है जिसे 2014 में पेश किया गया था।
Nest Secure होम सिक्योरिटी सिस्टम भी अप्रैल 2024 में बंद हो जाएगा। गूगल अपने Works with Nest सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म को भी बंद करने जा रहा है। इस प्लेटफॉर्म को 2019 में पेश किया गया था। इस प्लेटफॉर्म से कनेक्टेड सभी स्मार्ट होम प्लेटफॉर्म को 29 सितंबर 2023 से सपोर्ट मिलना बंद हो जाएगा।
इन दोनों डिवाइस को कभी भी पुराने नेस्ट एप से नए Google Home एप पर माइग्रेट नहीं किया गया। वैसे गूगल ने कहा है कि जो लोग अभी भी Dropcam का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें फ्री में Nest Cam रिप्लेसमेंट के तौर पर दिया जाएगा।
- रिसर्च: रोज तीन घंटे से अधिक फोन चलाना बच्चों के लिए जहर समान, कमर दर्द समेत कई परेशानियों को दावत
- Online Loan: गूगल ने 31 मई से लोन देन वाले एप बंद करने की घोषणाा की, मिल रहीं थी काफी शिकायतें
- 7799 रुपये में 7 जीबी रैम वाला शानदार फोन
- Twitter Update: फिर से वापस आ गई ट्विटर की चिड़िया, हो गई कुत्ते की छुट्टी