7799 रुपये में 7 जीबी रैम वाला शानदार फोन

अमर उजाला

Fri, 7 April 2023

Image Credit : अमर उजाला

POCO C51 की कीमत 8,499 रुपये है लेकिन लॉन्चिंग ऑफर के तहत पहली सेल में फोन को 7,799 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। 

Image Credit : अमर उजाला

POCO C51 में 6.52 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो G36 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz है।

Image Credit : अमर उजाला

फोन में 4 जीबी रैम के साथ 3 जीबी वर्चुअल रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है। इसमें एंड्रॉयड 13 का गो एडिशन मिलता है।

Image Credit : अमर उजाला

POCO C51 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 8 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Image Credit : अमर उजाला

POCO C51 में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की चार्जिंग मिलती है।

Image Credit : अमर उजाला
कनेक्टिविटी के लिए फोन में हेडफोन जैक, 4जी, ब्लूटूथ और चार्जिंग पोर्ट है। फोन को रॉयल ब्लू और पावर ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।
Image Credit : अमर उजाला

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More