OnePlus 9R को आज खरीदने का है मौका, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 15 Apr 2021 09:47 AM IST
विज्ञापन
OnePlus 9R Sale in India Today at 12 Noon via Amazon Price Specifications
OnePlus 9R - फोटो : amarujala

    वनप्लस की 9 सीरीज के स्मार्टफोन OnePlus 9R को आज यानी 15 अप्रैल को खरीदने का मौका है। इससे पहले OnePlus 9R की बिक्री 14 अप्रैल को अमेजन प्राइम और रेड क्लब मेंबर्स के लिए हुई थी। OnePlus 9R को OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro के साथ पिछले महीने लॉन्च किया गया था। OnePlus 9R में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर है जिसके साथ 5G की कनेक्टिविटी है। OnePlus 9R का मुकाबला Vivo X60, iPhone 11 और Samsung Galaxy S20 FE जैसे स्मार्टफोन के साथ है।

    OnePlus 9R
    OnePlus 9R - फोटो : amarujala

    OnePlus 9R की कीमत

    OnePlus 9R की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 43,999 रुपये है। फोन कार्बन ब्लैक और लेक ब्लू कलर में अमेजन, OnePlus.in, OnePlus रिटेल स्टोर और पार्टनर आउटलेट से खरीदा जा सकेगा। एसबीआआई क्रेडिट कार्ड से फोन खरीदने पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक भी मिल रहा है।

    OnePlus 9R
    OnePlus 9R - फोटो : amarujala

    OnePlus 9R की स्पेसिफिकेशन

    OnePlus 9R में भी एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS 11 है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस ओएलईडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें