उपलब्धि : टिक टॉक संस्थापक झांग यिमिंग 60 अरब डॉलर क्लब में शामिल

Jeet Kumar
एजेंसी, बीजिंग।Jeet Kumar
Thu, 15 Apr 2021 06:20 AM IST
सार
विज्ञापन
tik tok founder Zhang Yiming joins 60 billion dollar club
झींग यिमिंग - फोटो : YouTube grab

    विस्तार

    वीडियो शेयरिंग एप टिकटॉक के संस्थापक झांग यिमिंग का नाम दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में जुड़ गया है। पिछले साल खुद चीन से लेकर भारत और अमेरिका में आई बाधाओं के बावजूद एप के स्वामित्व वाली कंपनी बाइटडांस की अच्छी तरक्की के बूते वह 60 अरब डॉलर के मालिक बन गए हैं।

    ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, इस समय बाइटडांस का बाजार मूल्य 250 अरब डॉलर आंका जा रहा है। इस हिसाब से कंपनी में एक चौथाई हिस्सेदार 38 वर्षीय यिमिंग की संपत्ति 60 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है।

    विज्ञापन

    यह मुकाम हासिल करने के बाद यिमिंग टेंसेंट होल्डिंग लि. के पोनो मा, नोंग्फू के मालिक जोंग शैनशैन और अमेरिका में वॉल्टन कोच परिवार के बराबर पहुंच गए हैं। सिनेप्टिक वैंचर्स से जुड़े मा रुई का कहना है यिमिंग दीर्घकालिक सोच के लिए जाने जाते हैं और वे छोटे झटकों से कभी नहीं घबराते। कुछ जानकारों के मुताबिक बाइटडांस का बाजार मूल्य जल्द ही 400 अरब डॉलर के पार हो सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें