OnePlus 11 के फीचर्स आए सामने, मिलेगा 50MP कैमरा और फ्लैगशिप प्रोसेसर, जानें कब होगा लॉन्च

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 13 Nov 2022 12:19 PM IST
विज्ञापन
OnePlus 11 tipped with Snapdragon 8 Gen 2 Soc And 50mp camera details in hindi
OnePlus 11 - फोटो : सोशल मीडिया

    स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस अब जल्द अपनी नंबर सीरीज स्मार्टफोन OnePlus 11 को लॉन्च करने वाला है। फोन की लॉन्चिंग से पहले ही इसकी स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी लीक हो गई है। दावा किया जा रहा है कि OnePlus 11 को इसी साल के अंत तक या 2023 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। फोन में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप और Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलने की खबर है। वहीं फोन को 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

    Oppo Find N2
    Oppo Find N2 - फोटो : सोशल मीडिया

    टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि OnePlus 11 के साथ फोल्डेबल फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find N2 वाले फीचर्स देखने मिलेंगे। OnePlus 11 में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर मिलेगा। फोन के साथ दूसरा कैमरा 48 मेगापिक्सल का Sony IMX581 अल्ट्रवाइड लेंस होगा। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का Sony IMX709 लेंस दिया जाएगा। फ्रंट कैमरे के साथ 2X ऑप्टिकल जूम देखने को मिल सकता है। रियर कैमरे के साथ OIS और Hasselblad लेंस का सपोर्ट मिलेगा।

    ये भी पढ़ें: Twitter: फिर से शुरू होगी ट्विटर ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सर्विस, एलन मस्क ने अगले सप्ताह तक वापसी के दिए संकेत   

    OnePlus 11
    OnePlus 11 - फोटो : सोशल मीडिया

    OnePlus 11 के साथ 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो 2K रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। वनप्लस के इस फोन के साथ Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर और 16 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। OnePlus 11 में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मिलेगा।

    ये भी पढ़ें: Google Pixel 7a: लॉन्चिंग से पहले ही गूगल के अफॉर्डेबल फोन की जानकारी आई सामने, मिलेगा 90Hz का डिस्प्ले

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें