Google Pixel 7a: लॉन्चिंग से पहले ही गूगल के अफॉर्डेबल फोन की जानकारी आई सामने, मिलेगा 90Hz का डिस्प्ले

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 13 Nov 2022 09:42 AM IST
सार

एंड्रॉयड के ओपेन-सोर्स कोड के पब्लिक कन्वर्सेशन से इस बात की पुष्टि हुई है कि गूगल नए Pixel 7a स्मार्टफोन पर काम कर रही है और इस फोन को साल 2023 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स में इस डिवाइस का कोडनेम Lynx भी सामने आया है।

विज्ञापन
Google Pixel 7a Launch Soon With 90Hz display Flagship Camera Wireless Charging Report
Google Pixel 6a (FIle Photo) - फोटो : Google

    विस्तार

    गूगल ने हाल ही में अपनी फ्लैगशिप Pixel सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन Pixel 7 और Pixel 7 pro को भारत में लॉन्च किया है। अब गूगल अफॉर्डेबल A-सीरीज का विस्तार करने वाली है। Google Pixel 7a को जनवरी में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। फोन की लॉन्चिंग से पहले ही फोन की स्पेशिफिकेशन और कैमरा सेटअप की जानकारी सामने आई है। लीक्स के अनुसार फोन को फ्लैगशिप कैमरा सेंसर के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही फोन में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। हालांकि, अब तक गूगल की ओर से इस फोन को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। चलिए जानते हैं फोन में क्या-क्या फीचर्स मिलने वाले हैं।

    एंड्रॉयड के ओपेन-सोर्स कोड के पब्लिक कन्वर्सेशन से इस बात की पुष्टि हुई है कि गूगल नए Pixel 7a स्मार्टफोन पर काम कर रही है और इस फोन को साल 2023 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स में इस डिवाइस का कोडनेम Lynx भी सामने आया है। Google Pixel 7a को Google Pixel 6a के अपग्रेडेशन के दौर पर पेश किया जाएगा। मिड रेंज स्मार्टफोन Google Pixel 6a को कंपनी ने इसी साल अगस्त में ही लॉन्च किया था।

    विज्ञापन

    लीक्स के अनुसार Google Pixel 7a को 90Hz डिस्प्ले पैनल के साथ पेश किया जाएगा। वहीं फोन के साथ Tensor G2 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया जाएगा। फोन के साथ वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के लिए क्वालकॉम प्रोसेसर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब गूगल के Tensor प्रोसेसर वाल फोन को कनेक्टिविटी के लिए क्वालकॉम चिप्स के साथ जोड़ा जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें