Samsung ने लॉन्च किया UV स्टेरिलाइजर, वायरलेस चार्जिंग का भी मिलेगा सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 08 Jul 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
Samsung UV Sterilizer that also charges phones wirelessly and kills 99 percent of bacteria and germs
Samsung UV Sterilizer - फोटो : samsung

    दक्षिण कोरिया की टेक्नोलॉजी कंपनी सैमसंग ने संक्रमण के दौरान हाइजीन को ध्यान में रखते हुए UV स्टेरिलाइजर पेश किया है जो कि 99 फीसदी बैक्टीरिया और किटाणु को मारने में सक्षम है। बैक्टीरिया को मारने के साथ-साथ यह UV स्टेरिलाइजर मोबाइल को भी चार्ज कर सकेगा। इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है।

    UV स्टेरिलाइजर की लॉन्चिंग पर सैमसंग ने अपने एक बयान में कहा कि आज की दुनिया में व्यक्तिगत स्वच्छता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। बैक्टीरिया और कीटाणुओं के प्रसार को रोकने के लिए लोग हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हमने इस प्रोडक्ट को पेश किया है।

    विज्ञापन

    इस UV स्टेरिलाइजर को सैमसंग C&T और सैमसंग मोबाइल एसेसरी पार्टनरशिप प्रोग्राम (SMAPP) के तहत तैयार किया गया है। इसकी बिक्री जल्द ही दुनियाभर के तमाम स्टोर्स से शुरू हो जाएगी। यह UV स्टेरिलाइजर आपके स्मार्टफोन, चश्मा, ईयरबड्स आदि को महज 10 मिनट में वायरसमुक्त कर सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस UV स्टेरिलाइजर में 10वॉट की वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। इसमें दी गई UV लाइट 10 मिनट के बाद अपने आप बंद हो जाती है, हालांकि डिवाइस की चार्जिंग जारी रहती है। सैमसंग UV स्टेरिलाइजर में सात इंच तक के स्मार्टफोन को वायरसमुक्त किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें