Gionee ने भारत में लॉन्च किया X1 स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 22 Aug 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
Gionee X1 launched in India With 4G VoLTE Support
Gionee X1

    जियोनी ने भारत में अपना एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। फोन में की बिक्री ऑफलाइन रिटेल स्टोर से शुरू हो गई है। जियोनी एक्स1 ब्लैक और गोल्ड कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की कीमत 8,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    जियोनी एक्स1 के साथ एयरटेल की ओर से ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। जियोनी एक्स1 के यूजर्स को एयरटेल पहले 6 महीनों तक 10 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा। इसके अलावा पेटीएम मॉल से 350 रुपये तक की खरीदारी पर 250 रुपये के कैशबैक मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जियोनी एक्स1 की स्पेसिफिकेशन

    Gionee X1
    Gionee X1

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.0, 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, 1.3GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक MT6737 प्रोसेसर, 2GB रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    कैमरे की बात करें तो इसमें फ्लैश लाइट के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth, 3.5mm headphone jack, फिंगरप्रिंट और Micro-USB पोर्ट है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें