5000mAh की बैटरी के साथ 2 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Gionee M7 Power

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 30 Oct 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
Gionee M7 Power likely to be launched in India on November 2nd
Gionee M7 Power

    जियोनी एक और दमदार स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक जियोनी 2 नवंबर को भारत में एम7 और एम7 पावर लॉन्च कर सकती है। इससे पहले कंपनी ने इन दोनों फोन को चीन में लॉन्च किया था। भारत में इस फोन की कीमत करीब 19,700 रुपये हो सकती है।

    Gionee M7 Power की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6 इंच की डिस्प्ले होगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास भी होगा। इसके अलावा फोन में 5000mAh की बैटरी और 1.4GHz का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर होगा। फोन के ग्राफिक्स की बात करें तो इसमें 505 जीपीयू है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    जहां तक फोन के कैमरे का सवाल है तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। फोन एंड्रॉयड नूगट 7.1.1 होगा। वहीं कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, VoLTE, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 4.2, GPS, NFC और हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें