आने वाले हैं कई सस्ते स्मार्ट टीवी, Motorola TV, Mi TV और OnePlus TV में मिलेंगे ये फीचर्स

तकनीक के दौर में स्मार्टफोन को लेकर चल रही जंग अब मोबाइल से स्मार्ट टीवी तक आ पहुंची है। स्मार्ट टीवी की शुरुआत सबसे पहले एलजी, सोनी, सैमसंग और वीडियोकॉन जैसी कंपनियों ने की थी। तब इन टीवी की कीमतें आसमान छू रही थीं। वहीं, कुछ साल पहले तक लोगों को स्मार्ट टीवी खरीदने से पहले सौ बार सोचना पड़ता था।
लेकिन 2016 में सबसे पहले भारत की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने अपना पहला बजट स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया था, जिसके बाद स्मार्ट टीवी सेगमेंट में मुकाबला बढ़ गया। इसके बाद से ही अधिकतर स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने शानदार फीचर्स के साथ स्मार्ट टीवी पेश करने शुरू कर दिए। अब मोटोरोला और शाओमी जैसी दिग्गज टेक कंपनियां लोगों के बजट को ध्यान में रखकर स्मार्ट टीवी को लॉन्च कर रही हैं।
ग्राहकों के अनुभव को बढ़ाने के लिए कंपनियों ने स्मार्ट टीवी में प्रोसेसर, रैम, इंटरनल स्टोरेज और बड़े डिस्प्ले जैसी खूबियां दी हैं। हम आपके लिए लाए हैं वनप्लस टीवी (OnePlus Tv), मोटोरोला टीवी (Motorola Tv) और एमआई टीवी (Mi Tv) का कंपेरिजन, जिससे आप जान सकेंगे कि तीनों स्मार्ट टीवी में कौन सा बेहतर है।

वनप्लस टीवी
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस इस महीने के आखिर में वनप्लस टीवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस टीवी से जुड़ी कई जानकारी लीक हो चुकी हैं, जिनमें लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। लीक रिपोर्ट के अनुसार वनप्लस टीवी 28 सितंबर को लॉन्च होगा।

वनप्लस टीवी की स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने पहले ही साफ कर दिया है कि 55 इंच के क्यूएलईडी (QLED) डिस्प्ले के साथ वनप्लस टीवी लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस टीवी में बेहतर कलर, ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट के लिए डॉल्बी विजन देगी। इसके अलावा क्वॉन्टम डॉट तकनीक से लेस क्यूएलईडी डिस्प्ले भी दिया जाएगा। खबरों के मुताबिक वनप्लस टीवी को मीडियाटेक एमटी5670 क्वॉड कोर प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा।
कंपनी के सीईओ पीट लाऊ ने कहा था कि वनप्लस टीवी एंड्रॉयड ऑपरेटिंग प्लेटफॉर्म पर काम करेगा। यूजर्स को इस टीवी में 8 स्पीकर्स का सपोर्ट मिलेगा, जो कि 50 वॉट का आउटपुट देंगे। वनप्लस टीवी की कीमतों के बारे में किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। लेकिन लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, वनप्लस टीवी की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये से लेकर 49,999 रुपये तक होगी।
- कम कीमत में Motorola का Smart TV लॉन्च, सबसे सस्ते टीवी में मिलेंगे ये फीचर
- 4GB रैम, 64GB स्टोरेज के साथ Motorola का सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, ये हैं फीचर
- जोमैटो ने स्ट्रीमिंग सर्विस की लॉन्च, नेटफ्लिक्स-अमेजन प्राइम से होगी टक्कर
- Smartphones Under 15,000 : इन फोन में मिलेगी 4 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज