कम कीमत में Motorola का Smart TV लॉन्च, सबसे सस्ते टीवी में मिलेंगे ये फीचर

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 16 Sep 2019 02:59 PM IST
Motorola Launch Cheap Smart Tv In India Know Price Specifications Offers
motorola tv - फोटो : Saaquib Neyazi / Twitter

    स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला (Motorola) ने भारतीय बाजार में मोटोरोला टीवी (Motorola TV) को लॉन्च कर दिया है। सोमवार को कंपनी ने लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान किफायती कीमत के साथ मोटो ई6एस स्मार्टफोन को भी पेश किया है। ग्राहक मोटोरोला टीवी के 32 इंच, 43 इंच एफएचडी, 43 इंच यूएचडी, 50 इंच यूएचडी, 55 इंच यूएचडी और 65 यूएचडी वेरियंट को खरीद सकेंगे। वहीं मोटोरोला ने स्मार्ट टीवी के बेस वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये रखी है। मोटोरोला अपने स्मार्ट टीवी की रेंज को ई कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और आधिकारिक वेबसाइट के जरिये बेचेगा। सूत्रों की मानें, तो फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल में मोटोरोला के टीवी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

    मोटोरोला टीवी 32 इंच - 13,999 रुपये

    मोटोरोला टीवी 43 इंच एफएचडी - 24,999 रुपये

    मोटोरोला टीवी 43 इंच यूएचडी - 29,999 रुपये

    मोटोरोला टीवी 50 इंच यूएचडी - 33,999 रुपये

    मोटोरोला टीवी 55 इंच यूएचडी - 39,999 रुपये

    मोटोरोला टीवी 65 इंच यूएचडी - 64,999 रुपये

    मोटोरोला टीवी एंड्रॉयड पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेंंगे। टीवी के यूजर्स नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और हॉटस्टार जैसे कंटेंट को एक्सेस कर सकेंगे। साथ ही यूजर्स को वीडियो स्ट्रीमिंग एप्स डाउनलोड करने का विकल्प भी मिलेगा। कंपनी ने इस टीवी में एचडीआर 10 और ऑटोट्यून एक्स तकनीक से लेस डिस्प्ले भी दिया है। इस फीचर के माध्यम से यूजर्स बेहतर क्वालिटी की वीडियो का लुफ्त उठा सकेंगे।

    अन्य फीचर्स की बात करें, तो मोटोरोला ने इस टीवी में ट्रू साउंड तकनीक और 30 वॉट के फ्रंट स्पीकर्स दिए हैं। इसके अलावा ग्राहक को टीवी में डॉल्बी ऑडियो सिस्टम मिलेगा। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस टीवी में 2.25 जीबी रैम और Mali 450 जीपीयू प्रोसेसर मौजूद है। इसके साथ ही इस टीवी में 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। गेम के शौकिनों के लिए कंपनी ने इस टीवी में गेमिंग रिमोट कंट्रोल फीचर्स दिए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें