माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सपी 4जी लॉन्च, कीमत 7,499 रुपये

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Tue, 10 May 2016 12:27 PM IST
Micromax Canvas XP 4G with 5-inch HD screen, 3 GB RAM launched at Rs 7,499

    माइक्रोमैक्स ने नया 4जी स्मार्टफोन कैनवस एक्सपी 4जी लॉन्च किया है। माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सपी 4जी (Micromax Canvas XP 4G) स्मार्टफोन स्नैपडील पर 7,499 रुपये में उपलब्‍ध होगा। फोन बिक्री शुरू हो चुकी है।

    माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सपी 4जी लॉन्च, कीमत 7,499 रुपये

    माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सपी 4जी स्मार्टफोन 5 इंच का एचडी (720 X 1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले के साथ है। फोन एंड्रॉयड लॉलीपॉप 5.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है।

    Micromax Canvas XP
    Micromax Canvas XP

    यह 1 गीगाहर्ट्ज क्वाड कोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ काम करता है। मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जर‌िए बढ़ाया जा सकता है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    और पढ़ें...