LeEco Le 1s Eco भारत में लॉन्च, कीमत 10899 रुपये

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Wed, 04 May 2016 06:14 PM IST
विज्ञापन
LeEco Le 1s(Eco) launched with metal unibody at Rs 10,899

    चीनी इंटरनेट टेक्नोलॉजी कंपनी लीईको (LeEco) ने अपना पहला 'मेड फॉर इंडिया' स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी लीईको ली 1एस (Le 1s Eco) स्मार्टफोन के साथ अपनी सुपरटेनमेंट सर्विस भी लॉन्च की है। यह फोन 10 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसकी पहली फ्लैश सेल फ्लिपकार्ट पर 12 मई को दोपहर 2 बजे होगी। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं क्‍या है इसमें खास।

    LeEco Le 1s Eco भारत में लॉन्च, कीमत 10899 रुपये

    ले 1एस (ईको) की कीमत 10899 रुपये तय की गई है, लेकिन शुरुआती 1 लाख ग्राहक इसको 9,999 रुपये में पा सकते हैं। यह 5.5 इंच फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर आधारित है।

    LeEco Le 1s Eco भारत में लॉन्च, कीमत 10899 रुपये

    यह पावरवीआर ग्राफिक्स के साथ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज पर काम करता है। हालांकि फोन की मैमोरी को बढ़ाया नहीं जा सकता है। ले 1एस (ईको) पूरी तरह मैटल बॉडी पर तैयार किया गया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें