6,999 रुपये में 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन, इसमें है 64GB की स्टोरेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 02 Aug 2023 10:57 AM IST
विज्ञापन
Lava Yuva 2 Launched in India with 5000mAh battery price and specifications
Lava Yuva 2 - फोटो : अमर उजाला

    यदि आप भी किसी सस्ते फोन की तलाश में हैं तो घरेलू कंपनी लावा ने अपने नए फोन Lava Yuva 2 को लॉन्च कर दिया है। Lava Yuva 2 में Unisoc T606 प्रोसेसर दिया गया है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। Lava Yuva 2 के साथ 3 जीबी वर्चुअल रैम भी मिलती है। इसके अलावा फोन को 64 जीबी की स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है।

    Lava Yuva 2
    Lava Yuva 2 - फोटो : अमर उजाला

    Lava Yuva 2 की कीमत

    Lava Yuva 2 की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है। इसके साथ कंपनी ने फ्री होम सर्विस दी है यानी वारंटी पीरियड में फोन खराब होता है तो आपका फोन घर पर ही रिपेयर होगा। इसके अलावा Lava Yuva 2 को एक एंड्रॉयड अपडेट मिलेगा और दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। Lava Yuva 2 की बिक्री आज यानी 2 अगस्त से लावा के रिटेल स्टोर से शुरू हो गई है। Lava Yuva 2 को ग्लास ब्लू, ग्लास लावेंडर और ग्लास ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा।

    Lava Yuva 2
    Lava Yuva 2 - फोटो : अमर उजाला

    Lava Yuva 2 की स्पेसिफिकेशन

    Lava Yuva 2 के साथ प्रीमियम ग्लास बॉडी मलिती है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसमें 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा 3 जीबी वर्चुअल रैम भी मिलती है। इसमें Unisoc T606 प्रोसेसर है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें