Jio Phone: ग्राहकों को मिला शानदार तोहफा, अब फ्री में कर पाएंगे जी भर के बातें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 09 Jun 2021 10:11 AM IST
विज्ञापन
Jio Phone gets WhatsApp Voice Calls know how to use it Other KaiOS Based Feature Phones also updated
Jio Phone WhatsApp Voice Calls - फोटो : amarujala

    रिलायंस जियो ने जियो 4जी के बाद जियो फोन को लॉन्च करके तहलका मचा दिया था। जियो फोन 4जी सपोर्ट वाला दुनिया का पहला फीचर फोन है। जियो फोन के ग्राहकों की संख्या भी भारत में करीब 6 करोड़ है। शुरुआत में जियो फोन में यूट्यूब और गूगल जैसे एप्स थे। जियो फोन में गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट दिया गया है जो कि काफी पोपुलर है। जियो फोन यूजर बोलकर कुछ भी आसानी से सर्च कर सकते हैं। जियो फोन KaiOS पर काम करता है। KaiOS वाले और भी फोन बाजार में उपलब्ध हैं, लेकिन जियो फोन के ग्राहकों की संख्या बहुत ज्यादा है। Jio Phone के लिए कंपनी समय-समय पर अपडेट जारी करती रहती है। अब तो जियो फोन में फेसबुक से लेकर व्हाट्सएप तक सभी एप चलते हैं। इस बार कंपनी ने जियो फोन के लिए जो अपडेट दिया है, वह कमाल का है। आइए जानते हैं इसके बारे में....

    WhatsApp VoIP on KaiOS
    WhatsApp VoIP on KaiOS - फोटो : KAIOS

    जियो फोन के लिए व्हाट्सएप वॉयस कॉल का अपडेट आया है। अब जियो फोन के ग्राहक व्हाट्सएप के जरिए अनलिमिटेड बातें कर सकते हैं। जियो फोन और KaiOS वाले अन्य फीचर फोन यूजर लंबे समय से इस अपडेट का इंतजार कर रहे थे।

    Jio Phone WhatsApp
    Jio Phone WhatsApp - फोटो : kaios

    जियो फोन में व्हाट्सएप का वॉयस कॉल वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (VoIP) टेक्नोलॉजी पर काम करेगा। यदि आपके फोन में इंटरनेट है तो अब आप आराम से व्हाट्सएप के जरिए फ्री में कॉलिंग कर सकते हैं। जियो फोन के लिए व्हाट्सएप 2018 में लॉन्च हुआ था और एक साल बाद अन्य KaiOS वाले फोन को इसका अपडेट मिला।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें