Jio Book: जियो ने 19,500 रुपये में लॉन्च किया लैपटॉप, क्या आपको खरीदना चाहिए?

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 04 Oct 2022 04:27 PM IST
Jio Book Launches At IMC 2022 Check Price In India, Specification Features photo Details In Hindi
Jio Book - फोटो : अमर उजाला

    रिलायंस जियो ने अपने पहले लैपटॉप Jio Book को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) में लॉन्च किया है। अब इस लैपटॉप की कीमत का खुलासा हो गया है। कंपनी ने Jio Book को गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (GeM) पर भी लिस्ट कर दिया है। लैपटॉप में स्नैपड्रैगन का प्रोसेसर दिया गया है और इसमें जियो का ही ऑपरेटिंग सिस्टम है। चलिए जानते हैं लैपटॉप के फीचर्स और कीमत के बारे में...

    ये भी पढ़ें: Redmi Pad: रेडमी का सबसे सस्ता टैबलेट लॉन्च, 2K डिस्प्ले के साथ मिलेगी लंबी बैटरी लाइफ, जानें अन्य फीचर्स

    Jio Book
    Jio Book - फोटो : अमर उजाला

    Jio Book की कीमत

    Jio Book को सिंगल ब्लू कलर में पेश किया गया है। इस लैपटॉप की कीमत 35,605 रुपये रखी गई है, लेकिन इसे GeM पर ऑफर्स के तहत 19,500 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस लैपटॉप की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

    ये भी पढ़ें: आप भी फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं iPhone का एक लाख वाला फीचर, यह है तरीका

    Jio Book
    Jio Book - फोटो : अमर उजाला

    Jio Book के फीचर्स

    दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) में रिलायंस जियो ने अपने पहले लैपटॉप Jio Book को पेश किया है। Jio Book की बॉडी प्लास्टिक की है और इसमें 4जी का सपोर्ट दिया गया है। Jio Book में 11.6 इंच की डिस्प्ले है और इसकी बैटरी लाइफ 13 घंटे की है। Jio Book में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर स्मार्टफोन में भी देखने को मिलता है। Jio Book में ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU मिलता है और इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.0GHz है।

    ये भी पढ़ें: IMC 2022: सस्ते 5G फोन का सपना होगा पूरा, Airtel लॉन्च करेगा 7,000 रुपये में 5G फोन

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें