Jio Offer: जियो का सबसे शानदार ऑफर, दो साल तक डाटा से लेकर कॉलिंग तक फ्री

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 13 Apr 2021 05:02 PM IST
Jio best Offer 2021 Get Jio Phone And 24 Months Unlimited Service At Just Rs 1999
Jio offer - फोटो : amarujala

    रिलायंस जियो महज चार साल में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है। जियो के पास 40 करोड़ से अधिक ग्राहक हो गए हैं। अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए कंपनी समय-समय पर नए-नए ऑफर भी पेश करते रहती है। जियो ने इसी साल फरवरी में 2जी मुक्त भारत ‘2G-MUKT BHARAT’ अभियान के तहत एक ऑफर पेश किया था जिसमें ग्राहकों को बड़े फायदे मिल रहे हैं। जियो के इस ऑफर का मकसद देश के करीब 30 करोड़ 2जी यूजर्स को 4जी यूजर्स बनाना है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में...

    Jio phone Offer 2021
    Jio phone Offer 2021 - फोटो : amarujala

    जियो का यह नया ऑफर उनलोगों के लिए है जो अभी भी 2जी इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन 4जी पर आना चाहते हैं। जियो का नया ऑफर जियो फोन के साथ मिल रहा है। जियो का यह नया ऑफर 1 मार्च 2021 से शुरू हो गया है। जियो के इस ऑफर का फायदा रिलायंस रिटेल स्टोर और जियो रिटेल स्टोर से उठाया जा सकता है। जियो ने इस ऑफर के तहत दो प्लान भी पेश किए हैं जिनमें एक 1,999 रुपये का और दूसरा 1,499 रुपये का है।

    jio phone plan
    jio phone plan - फोटो : jio.com

    पहले यानी 1,999 रुपये वाले ऑफर में आपको एक जियो फोन मिलेगा और 24 महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर महीने 2 जीबी हाईस्पीड डाटा मिलेगा। यानी महज 2,000 रुपये में आप दो साल के लिए मोबाइल और रिचार्ज के लिए निश्चिंत हो सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें