Infinix Hot 12: 8,499 में मिल रहा 12,999 रुपये वाला फोन, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरे से है लैस, जानें ऑफर्स
Infinix Hot 12 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है, लेकिन फोन 34 फीसदी डिस्काउंट के साथ 8,499 रुपये में मिल रहा है। Infinix Hot 12 में 6,000mAh की बैटरी और 18W की फास्ट चार्जिंग मिलती है।

यदि आप नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाले Infinix Hot 12 की कीमत में भारी गिरावट की गई है। 12,999 रुपये कीमत वाले इस फोन को 8,499 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। यह शानदार ऑफर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। दरअसल, इस फोन को फ्लिपकार्ट पर 34 फीसदी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। यदि आप कम कीमत में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाले मल्टीमीडिया फोन की तलाश कर रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

Infinix Hot 12 पर ऑफर्स
फोन के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है, लेकिन फोन को फ्लिपकार्ट पर 34 फीसदी डिस्काउंट के साथ 8,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं फोन के साथ फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक और 7,900 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है। यानी आप पुराने फोन के बदले और बचत कर सकते हैं। फोन को कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ बहुत ही कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर की वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन और कंपनी पर निर्भर करती है।

Infinix Hot 12 के फीचर्स और कैमरा
Infinix Hot 12 में 6.82 इंच की एचडी प्लस LCD IPS डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सेंपलिंग रेट के साथ आता है। फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G37 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित XOS 10 है।
- Realme GT Neo 5 SE: 100W फास्ट चार्जिंग और 5500mAh बैटरी के साथ आएगा फोन, लॉन्च से पहले जानकारी आई सामने
- Phone Under 10000: ये हैं 10 हजार से कम कीमत के टॉप-5 पैसा वसूल स्मार्टफोन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी जानें
- अब Facebook पर बना सकेंगे 90 सेकेंड की Reels
- Vivo V27 Pro Vs Oneplus 11R: 40 हजार की कीमत में कौन-सा फोन है आपके लिए बेस्ट, जानें सभी डिटेल्स