पांच भारतीय कंपनियों के ईयरफोन जो बन सकते हैं आपकी पसंद

अगर आप अपने लिए शानदार साउंड क्वालिटी वाले ईयरफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो हम आपके लिए भारतीय कंपनियों के कुछ चुनिंदा ईयरफोन लेकर आए हैं। इन सभी ईयरफोन की कीमत 2,000 रुपये से कम है। साथ ही आपको इन ईयरफोन में शानदार साउंड क्वालिटी मिलेगी। आइए इन ईयरफोन पर डालते हैं एक नजर...

boAt BassHeads 220
बोट बासहेड शानदार ईयरफोन में से एक है। आपको इस ईयरफोन में माइक के साथ 3.5 एमएम का कनेक्टर मिलेगा। इसके अलावा इस ईयरफोन में टेंगल फ्री वायर दी गई है, जिसको आसानी से जेब में रखा जा सकता है। साथ ही इस ईयरफोन में एक बटन दिया गया है, जो कॉल पिक और कट करने के लिए है। वहीं, इस ईयरफोन की कीमत 799 रुपये है।

Zoook Sports
अगर आप ब्लूटूथ वाले ईयरफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आप जूक स्पोर्ट्स ईयरफोन को चुन सकते हैं। आपको इस ईयरफोन में माइक के साथ ब्लूटूथ वर्जन 5.0 मिलेगा। इसके साथ ही बड़े साउंड ड्राइवर्स, मेगनेक्टि बड्स और इन-लाइन रिमोट कंट्रोल का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, इस ईयरफोन की कीमत 1,150 रुपये है।