Smart Plug: घर के 'वैंपायर' को खत्म करता है ये छोटा-सा स्मार्ट डिवाइस, लगाने वालों का 15% कम आता है बिजली बिल
Power Saving Devices:
क्या आप जानते हैं कि एक छोटा सा स्मार्ट डिवाइस आपके घर का बिजली बिल 15% तक कम कर सकता है? यह न केवल उपकरणों को ऑटोमेट करता है, बल्कि स्टैंडबाय मोड में होने वाली बिजली की बर्बादी को भी रोकता है।

आजकल हर घर में गैजेट्स की भरमार है, लेकिन उनके साथ आता है भारी-भरकम बिजली का बिल। क्या आप जानते हैं कि एक छोटा सा दिखने वाला स्मार्ट डिवाइस आपकी इस समस्या का समाधान बन सकता है? एनर्जी एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर इसका सही इस्तेमाल किया जाए, तो यह आपके बिजली के बिल को 15% तक कम कर सकता है। यह आपके घर में बिजली बचाने वाला एक स्मार्ट मैनेजर बन सकता है।

साधारण उपकरणों को भी बना देगा स्मार्ट
यहां हम घर के लिए आने वाले स्मार्ट प्लग की बात कर रहे हैं। यह दिखने में तो एक आम प्लग जैसा ही होता है, लेकिन इसकी खूबियां इसे खास बनाती हैं। इसमें वाई-फाई, पावर मॉनिटरिंग और टाइमर जैसे एडवांस फीचर्स होते हैं। आप इसे किसी भी साधारण सॉकेट में लगाकर अपने पुराने टीवी, हीटर या पंखे को स्मार्ट बना सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप दुनिया के किसी भी कोने से अपने फोन के जरिए इन उपकरणों को कंट्रोल कर सकते हैं।

वैंपायर पावर का काल है यह डिवाइस
अक्सर हम टीवी, माइक्रोवेव या चार्जर का बटन बंद करना भूल जाते हैं और वे स्टैंडबाय मोड पर रहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बंद होने के बावजूद ये उपकरण चुपके से बिजली की खपत करते रहते हैं, जिसे वैंपायर पावर कहा जाता है। एक औसत घर में लगभग 10-15% बिजली इसी वजह से बर्बाद होती है। स्मार्ट प्लग इन उपकरणों का यूज न होने पर पूरी तरह से कट-ऑफ कर देता है, जिससे एक यूनिट बिजली भी फालतू खर्च नहीं होती।
- CCTV Tips: घर में लगा सिक्योरिटी कैमरा ही बन जाएगा आपका जासूस, ये छोटी गलतियां पड़ सकती हैं भारी
- Battery Tips: हर सेकेंड बैटरी चूसती रहती हैं फोन की ये 5 सेंटिग्स, बदल लेंगे तो पूरे दिन चलेगा मोबाइल
- Oil Heater vs Fan Heater: इस ठंड में कौन सा हीटर है आपकी जेब और सेहत के लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें
- YouTube Shorts: अब यूट्यूब शॉर्ट्स को 'डिसलाइक' करना नहीं होगा आसान, बटन की जगह और काम दोनों बदल रहे