Holi 2020: अगर आपके पास भी हैं ये मोबाइल तो पानी भी नहीं कर पाएगा इनका बाल बांका

होली (Holi 2020) के इस खास पर्व पर लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ तस्वीरें क्लिक करने के साथ-साथ खास पलों को वीडियो के रूप में रिकॉर्ड करते हैं। इस दौरान रंग, पानी और गुलाल से फोन पर खराब होने का खतरा बना रहता है। वहीं, लोगों को भी इस बात की जानकारी नहीं होती है कि क्या उनका मोबाइल रंग और पानी को झेल पाएगा या नहीं। तो आज हम आपको कुछ ऐसे डिवाइसेज के बारे में बताएंगे, जिनको पानी या रंग से बिलकुल भी नुकसान नहीं होगा। आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से...

Apple iPhone 11
सबसे पहले आईफोन 11 की बात करें तो कंपनी ने इसको पिछले साल सितंबर में पेश किया था। इस फोन को आईपी68 की रेटिंग मिली है। यही वजह है कि आईफोन 11 आसानी से पानी और रंग को झेल लेता है। आपको बता दें कि 2 मीटर तक पानी में रहने के बाद भी आईफोन को बिलकुल भी नुकसान नहीं होता है।

iPhone XR
एपल का आईफोन 10आर दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन में से एक है। इस फोन को भी आईपी68 की रेटिंग मिली है। वहीं, इस फोन के 64 जीबी वाले स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 48,900 रुपये है।