जंबो बैटरी के साथ आते हैं ये शानदार Smartphones, कीमत है 15,000 रुपये से कम

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 02 Jun 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
Good battery backup smartphones in affordable prices know full list here
Affordable smartphones - फोटो : amar ujala

    अगर आप भी अपने लिए बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं, लेकिन आपको जानकारी नहीं है कि इस समय बाजार में कौन-कौन से मोबाइल उपलब्ध हैं। तो आज हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट स्मार्टफोन लेकर आए हैं, जिनमें आपको 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। साथ ही इन स्मार्टफोन की कीमत 15,000 रुपये से कम है। तो आइए इन स्मार्टफोन पर डालते हैं एक नजर...

    Samsung Galaxy M11
    Samsung Galaxy M11 - फोटो : TagInfo5

    Samsung Galaxy M11

    सैमसंग ने एम सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन गैलेक्सी एम11 को हाल ही में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। आपको इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 5,000 एमएएच की बैटरी और तीन कैमरे का सपोर्ट मिलेगा।

    Realme Narzo 10
    Realme Narzo 10

    Realme Narzo 10

    रियलमी ने पिछले महीने Narzo 10 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। नार्जो 10 की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है। आपको इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले, मीडियाटेक हिलियो जी70 चिपसेट, 5000 एमएएच की बैटरी और चार कैमरे का सपोर्ट मिला है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें