Realme Smart TV की आज है पहली सेल, मिलेंगे आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 02 Jun 2020 11:09 AM IST
सार

रियलमी स्मार्ट टीवी की आज है पहली सेलएक्सिस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर मिलेगा 10 फीसदी का डिस्काउंटरियलमी स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत है 12,999 रुपये

विज्ञापन
Realme Smart TV first sale today on realme and flipkart know price offers specs
Realme Smart TV - फोटो : Realme

    विस्तार

    हाल ही में लॉन्च हुए रियलमी स्मार्ट टीवी (Realme Smart Tv) की आज पहली सेल है। ग्राहकों को इस सेल में रियलमी स्मार्ट टीवी की खरीदारी करने पर शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट मिलेंगे। इसके अलावा ग्राहकों को इस स्मार्ट टीवी पर नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी दिया जाएगा। हालांकि, रियलमी स्मार्ट टीवी की डिलीवरी भारत सरकार द्वारा तय किए गए ग्रीन और ऑरेंज जोन में ही होगी। तो आइए जानते हैं रियलमी स्मार्ट टीवी पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

    Realme Smart Tv की कीमत

    Realme Smart TV के 32 इंच वाले वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये और 43 इंच वाले वेरियंट की कीमत 21,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    Realme Smart Tv की सेल और ऑफर्स

    आपको बता दें कि रियलमी स्मार्ट टीवी की सेल आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को एक्सिस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 फीसदी का डिस्काउंट के साथ नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को छह महीने के लिए मुफ्त में यूट्यूब की सब्सक्रिप्शन और एक साल की वारंटी देगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: Vivo X50 स्मार्टफोन सीरीज शानदार कैमरा सेटअप के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत

    Realme Smart TV की स्पेसिफिकेशन

    32 इंच वाले टीवी का रिजॉल्यूशन 1366x768 पिक्सल है यानी यह टीवी एचडी रेडी है, जबकि 43 इंच वाले टीवी का रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है यानी यह एक फुल एचडी टीवी है। टीवी में एंड्रॉयड पाई 9.0 का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स गूगल प्ले-स्टोर का भी इस्तेमाल कर सकेंगे और मनचाहा एप डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा टीवी की डिस्प्ले की अधिकतम ब्राइटनेस 400 निट्स है और इसमें HDR और HDR10 का भी सपोर्ट है। टीवी में 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज है और MediaTek MSD6683 प्रोसेसर दिया गया है। शाउंड के लिए इसमें 24 वॉट का स्पीकर मिलेगा। स्पीकर के सात दो ट्वीटर्स भी हैं। इसके अलावा डॉल्बी एटमस और ब्लूटूथ 5.0 का भी सपोर्ट मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें