Asus Zenfone 7 बेंचमार्क साइट पर हुआ स्पॉट, जानें संभावित कीमत और फीचर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 19 Jun 2020 01:37 PM IST
सार

Asus Zenfone 7 गीकबेंच साइट पर हुआ स्पॉटयूजर्स को मिल सकता है 16 जीबी रैम का सपोर्टप्रीमियम रेंज में हो सकती है कीमत

Asus Zenfone 7 smartphone spot on geekbench site know expected price and specifications
Asus ZenFone 6 - फोटो : demo pic

    विस्तार

    ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आसुस (Asus) अपने लेटेस्ट डिवाइस जेनफोन 7 (Asus Zenfone 7) को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस स्मार्टफोन से जुड़ी कई रिपोर्ट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो चुकी हैं, जिनसे संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है।

    वहीं, अब अगामी आसुस जेनफोन 7 स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। लिस्ट के अनुसार, यूजर्स को इस स्मार्टफोन में लेटेस्ट प्रोसेसर का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग तारीख का खुलासा नहीं किया है।

    गीकबेंच के अनुसार, आसुस के लेटेस्ट स्मार्टफोन को जेडएफ मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 16 जीबी रैम, स्नैपड्रैगन 865 या 865 प्लस प्रोसेसर, एंड्रॉयड 10 और दमदार एचडी डिस्प्ले का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को गीकबेंच साइट पर सिंगल कोर में 973 और मल्टी कोर में 3346 अंक मिले हैं। हालांकि, अभी तक अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली हैं।

    Asus Zenfone 7 की संभावित कीमत

    अन्य लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने लेटेस्ट आसुस जेनफोन 7 स्मार्टफोन की कीमत प्रीमियम रेंज में रखेगी। वहीं, यह स्मार्टफोन एपल और सैमसंग जैसी कंपनियों के डिवाइस को कड़ी टक्कर देगा।

    Asus Zenfone 6 स्मार्टफोन

    आपको बता दें कि कंपनी ने आसुस जेनफोन 6 स्मार्टफोन को पिछले साल लॉन्च किया था। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके साथ ही फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए 640 जीपीयू और 8GB रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    इसके अलावा इसमें डुअल कैमरा सेटअप है जो को रोटेटिं स्टाइल में है यानि कैमरे को आगे और पीछे घूमाया जा सकता है। इसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है है जिसका अपर्चर f/1.79 और दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। कैमरे के साथ डुअल एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। कैमरे का पूरा कंट्रोल आपके पास होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें