Mosquito Racket: इलेक्ट्रिक मॉस्कीटो रैकेट से खराब हो सकते हैं TV और Smartphone? जानिए क्या है खतरा
Electric Mosquito Racket Cautions:
आप आराम से सोफे पर बैठे हैं, अचानक एक मच्छर आपके 50 इंच के चमचमाते स्मार्ट टीवी पर आकर बैठ जाता है। आप तुरंत रैकेट उठाते हैं और उसे खत्म करने के लिए टीवी के पास ले जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह एक छोटा सा स्पार्क आपके लाखों के टीवी को पल भर में कबाड़ बना सकता है? आइए जानते हैं कैसे मच्छर वाला रैकेट इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को खराब कर सकता है।

गर्मियों और मानसून के मौसम में मच्छर एक बड़ी समस्या बन जाते हैं, और उनसे निपटने के लिए 'इलेक्ट्रिक मॉस्कीटो रैकेट' सबसे आसान हथियार लगता है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि जब मच्छर इस रैकेट के जाल में फंसता है, तो एक तेज 'चट' की आवाज के साथ नीली चिंगारी निकलती है? यह छोटी सी चिंगारी आपके घर में रखे महंगे स्मार्टफोन, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी के लिए साइलेंट किलर साबित हो सकती है।

हाई-वोल्टेज में काम करता है इलेक्ट्रिक रैकेट
मच्छरों को मारने वाले इलेक्ट्रिक रैकेट से गैजेट्स को क्या खतरा है? यह जानने से पहले काम कैसे करता है, इसे समझना बहुत जरूरी है। इसके अंदर एक सर्किट होता है जो साधारण बैटरी की कम वोल्टेज को बढ़ाकर 2000 से 3000 वोल्ट तक पहुंचा देता है। जब मच्छर इसके संपर्क में आता है, तो सर्किट पूरा होता है और एक हाई-वोल्टेज डिस्चार्ज होता है। यह डिस्चार्ज न केवल मच्छर को खत्म करता है, बल्कि अपने आसपास एक छोटा लेकिन शक्तिशाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स (EMP) और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंटरफेरेंस (EMI) पैदा करता है।

क्यों खतरे में पड़ जाते हैं स्मार्ट गैजेट्स?
आज के दौर के डिजिटल डिवाइसेज, जैसे स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी, बेहद सूक्ष्म और संवेदनशील माइक्रोचिप्स पर काम करते हैं। इन चिप्स के अंदर अरबों ट्रांजिस्टर होते हैं जो बहुत ही कम वोल्टेज (अक्सर 1 से 5 वोल्ट) पर काम करते हैं। जब आप किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के बिल्कुल करीब रैकेट का इस्तेमाल करते हैं, तो उससे निकलने वाला इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड इन संवेदनशील सर्किट में अनचाहा करंट पैदा करता है। यह इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड इनके खराब होने का कारण बनता है।
- Motorola Razr Fold भारत में लॉन्च: डुअल AMOLED डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी, एयरक्राफ्ट ग्रेड की है मजबूती
- LPG ग्राहकों के लिए जरूरी अलर्ट: गलत मोबाइल नंबर से रुक सकती हैं कई सेवाएं, घर बैठे ऐसे करें अपडेट
- AI से बने विज्ञापनों पर सख्ती की तैयारी: ASCI ने पेश किए नए गाइडलाइंस, डीपफेक और फर्जी दावों पर होगी नजर
- AC Tips: रातभर AC चलाने पर भी नहीं बढ़ेगा बिजली बिल! बस सोने से पहले दबा दें ये बटन, ज्यादातर लोग हैं अनजान