Motorola Razr Fold भारत में लॉन्च: डुअल AMOLED डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी, एयरक्राफ्ट ग्रेड की है मजबूती
Motorola Razr Fold Launched:
मोटोरोला ने भारत में अपना पहला नोटबुक स्टाइल फोल्डेबल फोन Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 6200 निट्स की स्क्रीन ब्राइटनेस, 7 साल के अपडेट्स और ऐसे कई फीचर्स दिए गए हैं जो आपने पहले कभी नहीं देखे होंगे। क्या यह फोन बाजार के दिग्गजों को मात दे पाएगा? आइए जानते हैं इसकी सारी खूबियां।

मोटोरोला ने आखिरकार भारतीय बाजार में अपना बहुप्रतीक्षित पहला नोटबुक स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold उतार दिया है। सिर्फ फोन ही नहीं, बल्कि ग्राहकों के मनोरंजन को दोगुना करने के लिए कंपनी ने लेनोवो (Lenovo) के सब-ब्रांड के तहत अपने नए वायरलेस इयरबड्स Moto Buds 2 Plus भी लॉन्च किए हैं। इन इयरबड्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए मशहूर ब्रांड बोस (Bose) द्वारा ट्यून किया गया है।

डिस्प्ले और मजबूती में नहीं है कोई जवाब
Motorola Razr Fold में 6.6 इंच का LTPO Extreme AMOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसे खरोंच और टूटने से बचाने के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है।फोन को खोलने पर 8.1 इंच का बड़ा 2K एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 6200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।कंपनी का कहना है कि इसमें एयरक्राफ्ट ग्रेड स्टील हिंज और टाइटेनियम रीइन्फोर्समेंट दिया गया है, जिससे इसकी मजबूती बेहतर होती है। फोन को IP48 और IP49 रेटिंग भी मिली है।

Snapdragon 8 Gen 5 के साथ बड़ी बैटरी का सपोर्ट
Motorola Razr Fold में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। यह वही चिपसेट है जो कंपनी के Motorola Signature में भी देखने को मिला था। फोन में 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। यह Hello UI आधारित Android 16 पर चलता है। कंपनी 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।बैटरी की बात करें तो इसमें 6000mAh की सिलिकन-कार्बव बैटरी दी गई है। यह 80W टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।
- LPG ग्राहकों के लिए जरूरी अलर्ट: गलत मोबाइल नंबर से रुक सकती हैं कई सेवाएं, घर बैठे ऐसे करें अपडेट
- AI से बने विज्ञापनों पर सख्ती की तैयारी: ASCI ने पेश किए नए गाइडलाइंस, डीपफेक और फर्जी दावों पर होगी नजर
- AC Tips: रातभर AC चलाने पर भी नहीं बढ़ेगा बिजली बिल! बस सोने से पहले दबा दें ये बटन, ज्यादातर लोग हैं अनजान
- Jio vs Airtel: 1,000 रुपये के अंदर किसमें मिलते हैं सबसे बेस्ट प्रीपेड प्लान?